डीएम तलब हुए, तो कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी

ब्रह्मपुर : गणपति चकनी उच्च विद्यालय के अतिक्रमण जमीन को खाली कराने के लिए जिले के आलाधिकारी बुधवार को चकनी में कैंप किये. मालूम हो कि जन चेतना मंच द्वारा उच्च विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गयी है,जिसके आलोक में उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को […]

ब्रह्मपुर : गणपति चकनी उच्च विद्यालय के अतिक्रमण जमीन को खाली कराने के लिए जिले के आलाधिकारी बुधवार को चकनी में कैंप किये. मालूम हो कि जन चेतना मंच द्वारा उच्च विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गयी है,जिसके आलोक में उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को आठ फरवरी को कोर्ट में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. इसी के मद्देनजर एडीएम मोबिन अंसारी, एसडीओ प्रमोद कुमार, डीसीएलआर अजीत कुमार सीआे श्री भगवान सिंह, बीइओ गोपाल झा,

थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह दिन भर अतिक्रमणकारियों से बातचीत करते रहे़ चूंकि अतिक्रमणकारी अनुसुचित जाति के हैं और अधिकांश लोगों को अपनी जमीन नहीं है़ अब वे जाए, तो कहा जाएं, इस पर एसडीओ प्रमोद कुमार ने उन्हें विस्थापित करने के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराने की बात कही़ मामला तब भी बनता नहीं दिखा फिर विधायक शंभुनाथ यादव ने उपाय सुझाते हुए कहा कि गरीब लोगों का घर उजाड़ने से बेहतर होगा कि अतिक्रमित जमीन से सटा कर बाउंड्री करा दी जाये.चूंकि विद्यालय के खेल मैदान में काफी अधिक जमीन है़ इसको लेकर गांव के लोगों ने इस पर अपनी सहमति जतायी, लेकिन उच्च न्यायालय को आठ फरवरी को क्या जवाब दिया जाये इस को लेकर अधिकारी पेशोपेश में पड़े हैं. अब मामले का निदान पिटीशनर के लचीले रुख पर टिका हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >