जिलाध्यक्ष का चुनाव 20 के बाद

भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आरा : भाजपा की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को जैन धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश सिह एवं संचालन महामंत्री डॉ धीरेंद्र पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह संगठन चुनाव प्रभारी अरुण शंकर जी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई. इसके […]

भाजपा की जिलास्तरीय बैठक

आरा : भाजपा की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को जैन धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश सिह एवं संचालन महामंत्री डॉ धीरेंद्र पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह संगठन चुनाव प्रभारी अरुण शंकर जी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई. इसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गयी. मुख्य अतिथि श्री शंकर जी ने कहा कि पंचायत व बूथ स्तर के अध्यक्ष का चुनाव 7-8 फरवरी तक हो जायेगा. 15 से 20 फरवरी तक प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसके बाद जिलास्तरीय चुनाव होगा.
उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक चुनाव आम सहमति से ही होगा. श्री शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के अनुसार प्रत्येक जिले में 50 से 60 बूथ पर एक मंडल अध्यक्ष होना चाहिये. इस प्रकार भोजपुर में 32 मंडल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जिस बूथ या पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव होगा, उसी क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नहीं होना चाहिए. इन दोनों पदों पर 25 से 30 वर्ष के युवा ही अध्यक्ष होंगे. जबकि, बूथ अध्यक्ष के साथ एक पालक होंगे, जो पुराने कार्यकर्ता होंगे. जिला उपाध्यक्ष इ धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष 15 फरवरी तक सदस्य बना कर जमा कर दें. जिले में पांच हजार सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे. अपने अध्यक्षीय भाषण में सुरेश सिंह ने कहा कि गत विस चुनाव में हम हार अवश्य गये, लेकिन मतों का प्रतिशत अधिक था. वर्तमान में आरा सांसद आरके सिंह जिले में काफी योजनाओं को लेकर आ रहे हैं. इसके लिए वे बधाई पात्र हैं. धन्यवाद ज्ञापन महामत्री राजेंद्र तिवारी ने किया. बैठक में मीरा यादव, सुरेश प्रजापति, सूर्यकांत पांडेय, मंगला चरण तिवारी, मिथिलेश कुशवाहा, डॉ रमेश कुमार सिन्हा, सुशील मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, जीतू चौरसिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >