नौ लाख 16 हजार पुरुष और सात लाख 47 हजार महिला वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
आरा : पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय ने मतदाता सूची का विखंडन तथा अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दी है़ मतदाता सूची के प्रकाशित प्रारूप पर ही पंचायत चुनाव कराये जायेंगे़ जिले में इस बार के पंचायत चुनाव में 16 लाख 64 हजार 247 मतदाता अपने मताधिकारका प्रयोग करेंगे़ जिसमें पुरुष 9 लाख 16 हजार 814, महिला 7 लाख 47 हजार 284 तथा किन्नर 149 मतदाता शामिल है़
शाहपुर में पंचायत चुनाव के दौरान 1 लाख 52 हजार 85, बिहिया में प्रखंड में 1 लाख 8 हजार 28, जगदीशपुर प्रखंड में 1 लाख 51 हजार 524, उदवंतनगर प्रखंड में 1 लाख 13 हजार 533, आरा प्रखंड में 1 लाख 45 हजार 610, बडहर प्रखंड में 1 लाख 73 हजार 344, कोइलवर प्रखंड में 1 लाख 18 हजार 92, संदेश में 78 हजार 920, अगिआंव 1 लाख 2 हजार 387, गडहनी 74 हजार 671, सहार 83 हजार 549, पीरो प्रखंड में 1 लाख 57 हजार 704, चरपोखरी प्रखंड 73 हजार 202 तथा तरारी प्रखंड के 1 लाख 31 हजार 598उ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे़
पांच तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति :
जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इआरओ और सभी एइआरओ, त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करे कि प्रकाशित प्रारूप के अनुसार मतदान केंद्र में कोई परिवर्तन की आवश्यता है की नही. 27 जनवरी को प्रकाशित प्रारूप के अनुसार शाहपुर में 284 मतदान केंद्र बनाये गये है़ जबकि बिहिया में 195, जगदीशपुर में 275, उदवंतनगर में 216, आरा में 267, बडहरा में 314, कोइलवर में 229, संदेश में 153, अगिआंव में 200, गडहनी में 135, सहार में 170, पीरो में 294, चरपोखरी में 137 तथा तरारी में 245 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
`इसके बाद मतदान केंद्र के परिवर्तन को लेकर सभी प्रखंडों के कोई भी जनप्रतिनिधि या मतदाता पांच फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद दावा-आपत्ति पर नामित पदाधिकारियों के द्वारा जांचोपरांत अंतिम रूप से मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की जायेगी.
