दो ट्रकों की टक्कर में चालक जख्मी

आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कायम नगर के समीप हुआ हादसा,लगा जाम आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद चालक जख्मी हो गया. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.स्थानीय लोगों के सहयोग से […]

आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कायम नगर के समीप हुआ हादसा,लगा जाम

आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद चालक जख्मी हो गया. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक आरा की तरफ आ रही थी इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कायमनगर गांव के समीप ट्रक में टक्कर मारदी,
जिसमें यूपी के खजराव गांव निवासी चालक राजेश कुमार जख्मी हो गया.इस घटना के बाद काफी देर तक मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मची रही. वाहनों की हुई टक्कर के बाद जाम लग गया . सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच जाम को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल
हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >