समकालीन अभियान में धराये 295 वांछित

आठ वाहन, पांच मोबाइल, 162 लीटर शराब व गांजा बरामद आरा : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलायी गयी विशेष छापेमारी अभियान में 295 वांछितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 को जेल भेज गया़ वहीं 245 को थाने स्तर से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया़ समकालीन अभियान के तहत 168 वारंटों […]

आठ वाहन, पांच मोबाइल, 162 लीटर शराब व गांजा बरामद

आरा : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलायी गयी विशेष छापेमारी अभियान में 295 वांछितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 को जेल भेज गया़ वहीं 245 को थाने स्तर से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया़ समकालीन अभियान के तहत 168 वारंटों का निबटारा तथा दो कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी निष्पादित हुई़ छापेमारी के दौरान पुलिस को कई सफलताएं भी हाथ लगीं .
इस दौरान मणिपुर से लाया जा रहा 50 केजी गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था़ वहीं छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा अवैध महुआ शराब बरामद किया है़ जबकि धंधे में संल्पित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया़ इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद झा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित रूपसे वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >