आरा : नवादा थाना पुलिस ने शनिवार की रात अनाइठ गांव में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को एक चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा.पकड़े गये चोर से पुलिस पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह का सदस्य चांदी थाना क्षेत्र के रुप चकीया गांव निवासी अभिमन्यू कुमार चोरी की बाइक लेकर अपने ननीहाल आया हुआ है.सूचना के साथ ही वहां पर छापेमारी की गयी जहां से चोरी की पल्सर बाइक के साथ इसे पकड़ा गया.
