युवक को मारी गोली, पटना रेफर

गोली लगने के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस आरा : आयर थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव में यज्ञ समारोह के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.गोली लगने के बाद भगदड़ मच गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये.सूचना मिलते ही आयर थाना पुलिस […]

गोली लगने के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस

आरा : आयर थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव में यज्ञ समारोह के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.गोली लगने के बाद भगदड़ मच गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये.सूचना मिलते ही आयर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बलीगांव गांव में लक्ष्मी नारायण यज्ञ चल रहा है. इस दौरान संत लोग प्रवचन कर रहे थे. बलिगांव निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र रोहित कुमार प्रवचन सुन रहा था.खचाखच श्रद्धालु भरे हुए थे इसी दौरान तीन की संख्या में आपराधी हथियार लहराते हुए आ धमके और रोहित कुमार को गोली मार दी .
गोली चलने से भगदड़ मय गयी. इधर-उधर भागने के क्रम में कई श्रद्धालु भी जख्मी हो गये.युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. वहीं पुलिस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >