आरा : भोजपुर जिले के 228 नियोजन इकाईयों में करीब 28 से 30 नियोजन इकाईयों ने ही आधी-अधूरी फाइल फोल्डर निगरानी को सौंपी की है, जबकि 200 नियोजन इकाइयों ने अबतक शिक्षा विभाग को शिक्षक नियोजन से संबंधित फाइल फोल्डर जमा नहीं किये है़ इस मामले को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सुरेश प्रसाद सिंह ने सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अंतिम स्मारपत्र भेजा है़ डीपीओ स्थापना ने सभी बीइओ को स्मारपत्र में कहा है
कि 10 फरवरी तक शिक्षक नियोजन से संबंधित फाइल फोल्डर जमा कराना सुनिश्चत करें, अन्यथा संबंधित नियोजन इकाईयों पर बीइओ प्राथमिकी दर्ज करते हुये उक्त कार्रवाई से अवगत करायें, अन्यथा 15 फरवरी के बाद सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध जिला स्तर से प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी़
