वैट वापस नहीं हुआ तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं सभी कपड़ा दुकानें परेशान दिखे शादी-ब्याह के लिए कपड़ा के खरीदार बिहिया : राज्य सरकार द्वारा कपड़ा पर वैट लगाये जाने के खिलाफ कपड़ा व्यवसायी संघ बिहिया द्वारा जारी तीनदिवसीय हड़ताल शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल को लेकर शनिवार को भी बिहिया नगर की सभी […]

लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं सभी कपड़ा दुकानें

परेशान दिखे शादी-ब्याह के लिए कपड़ा के खरीदार
बिहिया : राज्य सरकार द्वारा कपड़ा पर वैट लगाये जाने के खिलाफ कपड़ा व्यवसायी संघ बिहिया द्वारा जारी तीनदिवसीय हड़ताल शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल को लेकर शनिवार को भी बिहिया नगर की सभी कपड़ा व रेडिमेड दुकानें बंद रहीं,
जिससे व्यवसाय पूरी तरह से ठप रही. व्यवसायी पूरे दिन राजा बाजार चौक पर जमे रहे़ बंद को सफल बनाने के लिए व्यवसायियों द्वारा आयोजित सभा में कपड़ा पर मूल्य कर (वैट) लगाने के राज्य सरकार के निर्णय की कटु आलोचना करते हुए व्यवसायियों ने कहा कि अमीर हो या गरीब, हर किसी के लिए कपड़ा जरूरी है़ अन्य कई राज्यों में भी कपड़ा पर टैक्स नहीं लगाया जाता है, परन्तु राज्य सरकार द्वारा कपड़ा पर टैक्स लगाकर गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है़
उन्होंने कहा कि अगर सरकार कपड़ा पर लगाये गये वैट के निर्णय को वापस नहीं लिया तो कपड़ा व्यवसायी संघ राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा. वहीं शनिवार को दूसरे दिन भी कपड़ा व रेडिमेड दुकानों के बंद रहने के कारण शादी-विवाह के लिए कपड़ा की खरीदारी करने वाले ग्राहक खासे परेशान दिखे़ ऐसे लोग हर जुगाड़ लगाकर कपड़ा लेने के लिए अपने संबंधों व परिचय की दुहाई देते दिखे़ संघ से जुड़े व्यवसायियों ने बताया कि आंदोलन के तीसरे दिन बिहिया चौक पर कपड़ा व्यवसायियों द्वारा बड़े स्तर पर जनसभा आयोजित की जायेगी़
कपड़ा व्यवसायियों के हड़ताल को लेकर लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ़
फोटो कैप्सन 1. बिहिया राजा बाजार चौक पर वैट लगाये जाने के खिलाफ सभा करते कपड़ा व्यवसायी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >