एक हजार वेटनरी डॉक्टर होंगे बहाल

पटना : राज्य में जल्द ही कम-से-कम एक हजार वेटनरी डॉक्टरों की बहाली होगी. विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. बड़ी संख्या में वेटनरी डॉक्टरों की कमी से राज्य सरकार की पशुपालन की योजनाओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है. कई साल से वेटनरी डॉक्टरों की नियमित बहाली नहीं हुई है. […]

पटना : राज्य में जल्द ही कम-से-कम एक हजार वेटनरी डॉक्टरों की बहाली होगी. विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. बड़ी संख्या में वेटनरी डॉक्टरों की कमी से राज्य सरकार की पशुपालन की योजनाओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है. कई साल से वेटनरी डॉक्टरों की नियमित बहाली नहीं हुई है. हाल के दिनों में संविदा पर 350 वेटनरी डॉक्टरों की बहाली की गयी थी.
विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य में पशुओं की संख्या ढाई करोड़)है. राष्ट्रीय मानक के अनुसार कम-से-कम पांच हजार डॉक्टरों की आवश्यकता है. फिलहाल राज्य में 2037 वेटनरी डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं. 733 डॉक्टर ही नियमित रूप से बहाल हैं.हाल के दिनों 350 डॉक्टर की बहाली हुई है.
पशु एवं मत्स्य संसाधान विभाग के मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वेटनरी डॉक्टरों की कमी की हो रही परेशानी से विभाग अवगत है. जल्द ही सभी खाली पदों को भरा जायेगा. बहाली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >