आरा : भोजपुर के गड़हनी थाने के बड़का पहरपुर गांव में मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे दीये से निकली चिनगारी से एक महादलित परिवार के घर में आग लग गयी, जिससे दंपती व दो बच्चों की मौत हो गयी. आग की लपटों ने तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया.
ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला और गड़हनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
