नहीं हुई वाहनपड़ाव की नीलामी

आरा : मियाद खत्म होने के बाद भी आरा रेलवे स्टेशन का वाहन पड़ाव नीलाम नहीं हो सका. परिसर में अवस्थित मोटरसाइकिल/साइकिल स्टैंड की नीलामी की तारीख बीत चुकी है. लेकिन यहां पार्किंग का कोई पूछनहार नहीं मिल रहा. ऐसे में दोपहिया-चारपहिया वाहनों से आने वाले लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गयी हैं. यात्रियों की […]

आरा : मियाद खत्म होने के बाद भी आरा रेलवे स्टेशन का वाहन पड़ाव नीलाम नहीं हो सका. परिसर में अवस्थित मोटरसाइकिल/साइकिल स्टैंड की नीलामी की तारीख बीत चुकी है. लेकिन यहां पार्किंग का कोई पूछनहार नहीं मिल रहा. ऐसे में दोपहिया-चारपहिया वाहनों से आने वाले लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गयी हैं. यात्रियों की परेशानी का आलम यह है कि गांव-देहात से आने के बाद उन्हें वाहन लगाने का सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल रहा.

सबसे ज्यादा परेशानी प्रतिदिन रेल से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को हो रही है़ जो जिले के सुदूर गांवों से रोज पटना-बक्सर या दूसरे स्थानों पर नौकरी या व्यवसाय करने जाते हैं. स्टैंड बंद रहने से उन्हें अपनी मोटरसाइकिल लगाने के लिए दूसरों का मुहताज होना पड़ रहा है. अपने परिजनों को विभिन्न रेलगाड़ियों में चढ़ाने के लिए आने वाले लोगों को भी स्टेशन परिसर में अपनी मोटरसाइकिल लगाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है़

जबकि स्टेशन परिसर में बाइक लगाने पर रेल पुलिस उसमें ताला लगा कर फाइन कर देती है़ वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो परिजनों को ट्रेन चढ़ाने के दौरान अक्सर बाइक की रखवाली करते लोगों को देखा जा सकता है. कुछेक मौके पर ऐसा देखा जा रहा है कि स्टेशन परिसर में मोटरसाइकिलों की बेतरतीब पार्किंग से अंदर-बाहर जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है. बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को वाहन पड़ाव चालू नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है़. बताया गया कि डीआरएम के आने पर बिना नीलामी के वाहन पड़ाव चालू रहने का खुलासा हुआ था. तब उन्होंने स्टैंड को प्रभावी तौर पर बंद करने का आदेश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >