महिला खाताधारी को बनाया शिकार

एटीएम का पिन पूछ निकाले 77 हजार आरा/बिहिया़ : जालसाजों द्वारा बैंक खाताधारियों से जालसाजी कर उनके खाते से रुपये निकालने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है़ जालसाजों द्वारा फिर एक महिला खाताधारी को अपना शिकार बनाते हुए उसके दो बैंक खातों से लगभग 77 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी़ घटना […]

एटीएम का पिन पूछ निकाले 77 हजार

आरा/बिहिया़ : जालसाजों द्वारा बैंक खाताधारियों से जालसाजी कर उनके खाते से रुपये निकालने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है़ जालसाजों द्वारा फिर एक महिला खाताधारी को अपना शिकार बनाते हुए उसके दो बैंक खातों से लगभग 77 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी़ घटना को लेकर पीड़ित महिला खाताधारी तियर थाना क्षेत्र के गंगाधर डिहरी गांव निवासी दिलकुमारी देवी द्वारा बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उसके मोबाइल पर 8298539838 नंबर से फोन आया़ फोनकर्ता ने अपना नाम राहुल बताया और कहा कि आपके स्टेट बैंक के खाते का एटीएम नंबर बदल रहा है, जिससे आपका सभी पैसा खत्म हो जायेगा़ जालसाज ने खाते का पैसा बचाने के लिए महिला से एटीएम का नंबर और पिन नंबर मांगा़ महिला ने अपना पैसा बचाने के लिए तुरंत ही जालसाज को अपना एटीएम नंबर और पिन नंबर बता दिया़ उक्त महिला जब दूसरे दिन बैंक में जाकर अपने खाते को अपडेट कराया,
तो पाया कि उसके खाता संख्या 3088534441 से 39970 रुपये और खाता संख्या 33027517106 से 36959 रुपये यानि कुल 76 हजार 929 रुपये की निकासी कर ली गयी. महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में जालसाज के खिलाफ कारवाई करने की गुहार लगायी गयी है़ थानाध्यक्ष एसके दूबे ने बताया कि मामले की जांच कर जालसाज का पता लगाने की कारवाई की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >