जिप की 20 सीटें अनारक्षित

पांच सीटें एसी व छह सीटें बीसी के लिए रहेंगी आरक्षित 27 जनवरी को पंचायत चुनाव को ले मतदान केंद्रों का प्रारूप होगा प्रकाशित आरा : पंचायत चुनाव में भाग आजमाने वाले प्रत्याशियों को आरक्षण को लेकर संशय की घड़ी अब खत्म ही होनेवाली है़ जिले के 31 जिला पर्षद सीटों में पांच सीट अनुसूचित […]

पांच सीटें एसी व छह सीटें बीसी के लिए रहेंगी आरक्षित

27 जनवरी को पंचायत चुनाव को ले मतदान केंद्रों का प्रारूप होगा प्रकाशित
आरा : पंचायत चुनाव में भाग आजमाने वाले प्रत्याशियों को आरक्षण को लेकर संशय की घड़ी अब खत्म ही होनेवाली है़ जिले के 31 जिला पर्षद सीटों में पांच सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित होंगी, जिनमें दो सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेंगी़
वहीं छह जिला पर्षद की सीटें बीसी के लिए आरक्षित किये गये हैं, जिनमें तीन बीसी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे़ वहीं सामान्य जाति के लिए 20 सीटें अनारक्षित रहेंगे़ इनमें 10 महिला सामान्य के लिए आरक्षित रहेगी़ सूत्रों की मानें, तो शाहपुर प्रखंड के जिला पर्षद निवार्चन संख्या-एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो सकती है़
वहीं पीरो प्रखंड के जिला पर्षद निर्वाचन संख्या 12 भी अनुसूचित जाति लिए आरक्षित होने की संभावना है़ इधर, जिला पंचायत कार्यालय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का प्रारूप प्रकाशन करेगा़ इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ं 700 से अधिक मतदातावाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >