बिहटा : पिछले तीन दिनों से खनन विभाग की ओर से बालू ठेकेदार को ट्रांजिट चलान मुहैया नहीं कराया गया है. इस कारण बुधवार को बालू मजदूरों और ट्रकचालकों का गुस्सा फूट पड़ा. पटना -बक्सर मुख्य मार्ग में बिहटा -कोईलवर पुल के समीप परेव के पास एनएच -30 को जाम कर ट्रकचालक व बालू मजदूरों ने जम कर हंगामा किया. तीन दिनों से सोन नदी में बालू का उठाव ट्रांजिट चलान नहीं रहने से बंद था.
ट्रकचालकों ने जाम की सड़क
बिहटा : पिछले तीन दिनों से खनन विभाग की ओर से बालू ठेकेदार को ट्रांजिट चलान मुहैया नहीं कराया गया है. इस कारण बुधवार को बालू मजदूरों और ट्रकचालकों का गुस्सा फूट पड़ा. पटना -बक्सर मुख्य मार्ग में बिहटा -कोईलवर पुल के समीप परेव के पास एनएच -30 को जाम कर ट्रकचालक व बालू मजदूरों […]

इसके बाद मंगलवार को ट्रांजिट चलान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बुधवार को जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि आज भी खनन विभाग की ओर से ट्रांजिट पास नहीं आया है,तीन दिनों से बालू के खदान में फंसे ट्रकचालकों के साथ मजदूर भी उत्तेजित हो गये और हंगामा करने लगे.
प्रदर्शनकारी सुबह सात बजे से बिहटा परेव पुल के समीप पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सड़क पुल के दोनों छोर पर करीब पांच किलोमीटर तक का गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जल्दबाजी में सड़क पार करने के फिराक में वाहन चालकों ने इस कदर आड़े- तिरछे अपनी गाड़ियों को लगा दिया कि सैकड़ों वाहन फंस गये. इस मार्ग पर यात्रा को निकले यात्री घंटों कराहते रहे और वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बिहटा पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद आक्रोशितों को शांत कराया. सड़क जाम से करीब आठ घंटे बाद शाम चार बजे लोगों को राहत मिली. सड़क जाम करनेवाले चालकों और मजदूरों ने सरकार पर जम कर गुस्सा निकाला.
उनका आरोप था कि खनन विभाग की लापरवाही से पिछले 24 घंटे से सोन नदी किनारे ट्रक में बालू लाद कर खड़े हैं. चलान कटवाने पहुंचे, तो बालू ठेकेदारों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से ट्रांजिट पास हमें नहीं मिल रहा है. दो दिनों से एक भी पास नहीं है. सरकार इस लापरवाही को दूर करे,अन्यथा आगे सड़क जाम नहीं हम बड़ा आंदोलन करेंगे.