पीरो : प्रखंड के हसनबाजार में अवस्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कातर की बदहाली को दूर करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को बैठक की गयी़ इस दौरान विद्यालय में व्याप्त समस्याओं के मूल्यांकन और उनको दूर करने के लिए किये जानेवाले प्रयासों पर विचार विमर्श किया गया़
बदहाली दूर करने को ग्रामीण एकजुट
पीरो : प्रखंड के हसनबाजार में अवस्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कातर की बदहाली को दूर करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को बैठक की गयी़ इस दौरान विद्यालय में व्याप्त समस्याओं के मूल्यांकन और उनको दूर करने के लिए किये जानेवाले प्रयासों पर विचार विमर्श किया गया़ मुखिया संघ के जिला […]

मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की पहल पर आयोजित इस बैठक में मौजूद अवकाश प्राप्त शिक्षक कुलवंश सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह, आशा सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, महेंद्र परदेशी, क्रांति कुमार, मनीष कुमार, सोनू कुमार, हारूण रसीद, अरुण मेहता, मेवालाल राम, गणेश पासवान, शिव कुमार शर्मा, अवधेश शास्त्री, विवेकानंद आजाद, विद्यालय के शिक्षक ललन राम, अनिल सिंह, राजेश राज आदि ने विद्यालय की बदहाली पर चिंता जताते हुए.
इसमें सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिया़ इस दौरान सर्वसम्मति से तय हुआ कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था होने तक कुछ स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवक बतौर शिक्षक अपनी सेवा देंगे़
विद्यालय में भवन की कमी, उपस्कर की उपलब्धता सहित अन्य मामलों को लेकर शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों से पत्राचार करने का निर्णय किया गया़ बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कुलवंश सिंह एवं संचालन संजय सिंह ने किया़