बच्चे में दिखा पोलियो से मिलता-जुलता लक्षण

बिहिया : पोलियो उन्मूलन के लिए राज्य समेत पूरे देश में जोर-शोर से अभियान चलाये जा रहे है़ं इस अभियान की सफलता के लिए लाखों रुपये खर्च भी किये जा रहे हैं, फिर भी बिहिया प्रखंड के कमरियांव गांव में एक साढ़े चार वर्षीय बालक में पोलियो से मिलता-जुलता लक्षण पाया गया है़ बालक में […]

बिहिया : पोलियो उन्मूलन के लिए राज्य समेत पूरे देश में जोर-शोर से अभियान चलाये जा रहे है़ं इस अभियान की सफलता के लिए लाखों रुपये खर्च भी किये जा रहे हैं, फिर भी बिहिया प्रखंड के कमरियांव गांव में एक साढ़े चार वर्षीय बालक में पोलियो से मिलता-जुलता लक्षण पाया गया है़ बालक में पोलियो का लक्षण पाये जाने के बाद भी इस अभियान से संबंधित लोगों में कोई खास हलचल नहीं देखी जा रही है़

जानकारी के अनुसार प्रखंड के कमरियांव गांव निवासी राजेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र शशि में पोलियो से मिला-जुला लक्षण पाये जाने की बात बतायी जाती है़ बताया जाता है कि विगत एक सप्ताह पहले उक्त बालक का मुंह टेढ़ा हो गया है और साथ हीं उसकी एक आंख पूरी तरह से बंद नहीं हो पा रही है़ उक्त बालक को बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाये जाने के बाद उसका दो-दो बार स्टूल टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है

जिसे लखनउ जांच के लिए भेजा जाना है़ फिलहाल उक्त बालक का बिहिया स्थित एक प्राईवेट नसिंर्ग होम में इलाज चल रहा है़ इस अभियान के मॉनिटर से इस संबंध में उनके मोबाईल पर पूछे जाने पर पहले तो उक्त मॉनिटर भड़क उठे कि आपको यह नंबर कैसे मिला और फिर गैरजिम्मेदाराना तरीके से कहा कि इस तरह का फोन मेरे पास मत किया करे़ं

दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एनके प्रसाद ने बताया कि उक्त बालक का स्टूल टेस्ट का रिपोर्ट आने के बाद हीं यह तय हो पाएगा कि बालक में पोलियो का लक्षण है या कुछ औऱ वहीं सोमवार को बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएस एसके अमन ने इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हीं स्थिति स्पष्ट हो पाएगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >