हादसे में बाइकसवार जख्मी, पटना रेफर

कोइलवर : आरा-पटना उच्च पथ पर कोइलवर थाना मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना मोड़ के समीप एनएच 30 पर आरा से पटना की ओर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित हो गिर गडढ़े में जा गिरे. जिसमें आरा […]

कोइलवर : आरा-पटना उच्च पथ पर कोइलवर थाना मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना मोड़ के समीप एनएच 30 पर आरा से पटना की ओर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित हो गिर गडढ़े में जा गिरे. जिसमें आरा चरखंभा गली निवासी मुकेश पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र गौरव व शशिकांत उपध्याय का 21 वर्षीय पुत्र आशिश गंभीर रूप से जख्मी हो गया़

जिनके साथ में पटना जा रहे उनके अन्य दोस्त दोनों युवको को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोइलवर उपचार के लिए ले गये़ दोनों युवको की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया़ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दस से बारह बाइकर्स तेज गति से आरा से पटना की ओर जा रहे थे़ जिसमें बाइस सवार एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लहरिया कट तरीके से ड्राइव कर रहे थे़ इस दौरान कोइलवर थाना मोड़ पर अनियंत्रित हो गडढ़े में जा गिरे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >