आरा में मुखिया ने बांध कर शिक्षक को पीटा

मुखिया हमेशा पैसे की करते थे मांग आरा : भोजपुर की मसाढ़ पंचायत के मुखिया श्रीकुमार सिंह ने मंगलवार को एक शिक्षक को खंभे से बांध कर पिटाई की. घायल शिक्षक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित शिक्षक के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, […]

मुखिया हमेशा पैसे की करते थे मांग
आरा : भोजपुर की मसाढ़ पंचायत के मुखिया श्रीकुमार सिंह ने मंगलवार को एक शिक्षक को खंभे से बांध कर पिटाई की. घायल शिक्षक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित शिक्षक के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार, मसाढ़ कन्या विद्यालय में पदस्थापित कृष्ण सागर मिश्रा जब क्लास ले रहे थे, तभी मुखिया ने शिक्षक को घर बुलाया और खंभे से बांध कर पिटाई की. शिक्षक की इस कदर पिटाई की गयी कि वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गये. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मुखिया और उनके सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि आये दिन मुझसे पैसे की मांग की जाती है. पैसा नहीं देने पर धमकी भी दी जाती है, जबकि आरोपित मुखिया श्रीकुमार सिंह ने बताया कि महिला शिक्षक ने मुझसे शिकायत की थी कि आये दिन उसके साथ शिक्षक अश्लील हरकत करते रहते हैं. इसको लेकर उसे समझाया गया था, लेकिन उसकी हरकत बढ़ गयी. इसके पहले भी कई बार इन्हीं सब हरकतों को लेकर उसकी पिटाई भी हुई है.
महिला शिक्षक को कर रहा था परेशान
मुखिया श्री कुमार सिंह ने बताया कि महिला शिक्षक ने शिकायत की थी कि आये दिन उसके साथ शिक्षक अश्लील हरकत करते रहते हैं. इसको लेकर उसे समझाया गया था, लेकिन उसकी हरकत बढ़ गयी . इसके पहले भी कई बार इन्हीं सब हरकतों को लेकर उसकी पिटाई भी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >