जनता दरबार में लोगों ने की फरियाद
जगदीशपुर : विधानसभा क्षेत्र के हरिगांव उच्च विद्यालय के समीप खेल मैदान में जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया़ जनता दरबार में विधायक श्री लोहिया ने जनता की समस्याओं को रूबरू होने के बाद संबद्घित विभाग के पदाधिकारियों से जनता की समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश देते रहे़ जनता दरबार में सभी विभागों के अलग-अलग शिविर लगाये गये थे़ स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों ने जहां लोगों का स्वास्थ्य जांच किया,
वहीं डीएसपी द्वारिका पाल से लोगो ने मुकदमे से संबंधित समस्याओं को रखा़ शिविर में वृद्घा पेंशन, विकलांग पेंशन, दाखिल खारिज, कृषि विभाग से संबंधित व अन्य समस्याओं के निष्पादन के लिए सैकडों आवेदन जनता द्वारा दिये गये़
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह मुखिया ने किया़ इस मौके पर बीडीओ प्रभाकर कुमार, सीओ अमीत रंजन, कृषि पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया मनोज कुशवाहा, हरिशंकर यादव, उपप्रमुख गोरख यादव, जिला पार्षद गोरखनाथ सिंह, मंजय सिंह, रामाकांत चौबे, प्रखंड प्रमुख परशुराम चंद्रवंशी सहित अन्य जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे़
