60 जवानों के भरोसे है शहर की यातायात व्यवस्था
रोजाना के जाम से निबटने के लिए मशक्कत करती है बड़ी आबादी
दो जोनों में बंटा ट्रैफिक सिस्टम, सड़कों पर जहां-तहां है अवैध कब्जा
आरा : जाम शहर की अब नीयति बन चुकी है. शहर का कोई भी इलाका अब इससे वंचित नहीं रह गया है. हालत इतने जटील हो गये हैं कि जाम के कारण लोगों के जरूरी काम छूट जा रहे हैं. कहने को वन वे सिस्टम लागू है, लेकिन उसका पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है. शहर में सड़क किनारे अवैध रूप से फुटपाथी दुकानदार सुबह होते ही अपना कब्जा जमा लेते हैं. कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. अतिक्रमण को लेकर कई बार अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली .
इन रूटों पर वन वे सिस्टम है लागू : यातायात सुचारु रुप से संचालित होता रहे इसके लिए कुछ रुट पर सुबह के आठ बजे से शाम के आठ बजे तक वन वे सिस्टम लागू रहता हैं. नगर थाना के सिंडिकेट से लेकर मीरगंज तक तथा नवादा के बड़ी मठिया रोड़ पर वन वे सिस्टम लागू रहता हैं. फिर भी बडे वाहन आसानी से इन रुटो पर आते जाते हैं.
इन जगहों पर रोज लगता है जाम : शहर के स्टेशन रोड, बड़ी मठिया, बिहारी मिल, पूर्वी गुमटी, महावीर टोला, शिवगंज, गोपाली चौक, जेल रोड़, नवादा, करमन टोला, शीश महल सहित कई जगह हैं जहां प्रतिदिन जाम की सम्स्या से लोगों को रू-ब-रू होना पड़ता हैं.
