शहीद जवानों को छात्र राजद ने दी श्रद्धांजलि

आरा : छात्र राजद द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च जेपी स्मारक से स्टेशन परिसर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इसका नेतृत्व कर रहे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव सह शाहाबाद प्रभारी भीम कुमार ने कहा कि एक […]

आरा : छात्र राजद द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च जेपी स्मारक से स्टेशन परिसर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इसका नेतृत्व कर रहे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव सह शाहाबाद प्रभारी भीम कुमार ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता की पहल करता है, वहीं दूसरी ओर आतंकी हमले करवा कर दोगली नीति अपनाता है. इस मौके पर छात्र राजद नेता अनुराग पांडेय, आलोक रंजन, मुन्ना यादव, मनू सिंह विराट, अभिषेक आनंद, मनोज यादव, राजा पासवान आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >