डेढ़ वर्षीय बच्चे पर लगाया बिजली चोरी का आरोप
आरा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धोबहा बाजार में कनीय अभियंता बालेश्वर प्रसाद द्वारा बिजली चोरी को लेकर किये गये छापेमारी के दौरान एक डेढ़ वर्षीय बच्चे के खिलाफ थाने में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि बच्चे द्वारा आठ हजार 880 रुपये की बिजली की चोरी की […]
आरा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धोबहा बाजार में कनीय अभियंता बालेश्वर प्रसाद द्वारा बिजली चोरी को लेकर किये गये छापेमारी के दौरान एक डेढ़ वर्षीय बच्चे के खिलाफ थाने में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि बच्चे द्वारा आठ हजार 880 रुपये की बिजली की चोरी की गयी है.
यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब बच्चे को गोद में लिये उसकी माता शुभांति देवी व पिता शिव बहादुर प्रसाद जमानत के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए. बचाव पक्ष के अधिवक्ता जय शंकर मिश्र ने सीजेएम को जमानत आवेदन के बहस के
डेढ़ वर्षीय बच्चे…
दौरान बच्चे पर बिजली चोरी का आरोप लगाने की बात कही. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि सुनवाई के बाद सीजेएम ने विद्युत अधीक्षक अभियंता एवं कनीय अभियंता बालेश्वर प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया. नोटिस में कहा गया है कि डेढ़ वर्षीय बच्चे पर बिजली चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज कराया गया.
बता दें कि कनीय अभियंता प्रशाखा आरा ग्रामीण बालेश्वर प्रसाद ने एक अगस्त, 2015 को गुप्त सूचना पर धोबहा बाजार में छापेमारी के दौरान उक्त बच्चे समेत अलग-अलग 10 लोगों पर बिजली चोरी का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया था.