आरा : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गयी. मामला दर्ज होने के साथ ही कुछ ही घंटों के बाद धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने शहर के चंदवा इलाके से धर दबोचा . पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं.
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी फोर लेन कार्य कराने का मुआयना कर रहे थे इसी दौरान उनके मोबाइल न पर किसी ने फोन कर रंगदारी की मांग. इस घटना के बाद नवादा थाने में एक मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने वाले व्यक्ति रंजीत कुमार सिंह को शहर के चंदवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. बताइें कि काम करने के दौरान भी काम देने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और गिरफ्तार व्यक्ति के साथ कुछ विवाद हुआ था . पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं.
