डीडीसी ने कहा, बच्चों की करें सही देखभाल

आरा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जिले में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम तथा समाज के सभी […]

आरा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जिले में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम तथा समाज के सभी लोगों का सहयोग लेते हुए सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान 1-6 साल के बच्चे को एलवेंडाजोल की हाफ टैबलेट को पानी में घोल कर देना है.

वहीं 06-19 वर्ष के बच्चे को एक टैबलेट देना है. इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांव और पंचायतों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर 15 से 30 जनवरी के बीच गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा. इसको लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी सीडीपीओ तथा डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >