विधायक ने कहा, कार्य पूरा करने में रखते थे विश्वास
पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया श्रद्धा से याद
आरा : रेड क्रॉस भवन में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री डॉ रामसुभग सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डॉ राम सुभग सिंह सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सांसद अली अनवर ने कहा कि डॉ साहब सच्चे मायने में स्वतंत्रता सेनानी, किसानों के हितैषी थे.
उनमें राष्ट्र भक्ति कुट-कुट कर भरी हुई थी. उन्होंने रेल मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री, कृषिएवं डाक तार मंत्री तथा विपक्ष के नेता के रूप में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की. ऐसे लोगों को भारत रत्न मिलना चाहिए. मुख्य अतिथि विधायक डॉ अनवर आलम ने कहा कि डॉ साहब ने एक छोटे से ग्राम खजुरिया से निकल कर कोलंबिया अमेरिका से पीएचइडी की डिग्री प्राप्त की थी. उन्हें भाषण देने या वादा करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी.
बल्कि वे कार्य करने में विश्वास करते थे. इनकी सादगी, इमानदारी व कर्तव्य करने की सिख इनके जीवन से लेना चाहिए. प्रो कमलानंद सिंह ने कहा कि डॉ साहब ने सदैव समाज को देने का कार्य किया. वहीं प्रो रणविजय कुमार ने कहा कि अपने पूर्वज को भुलने वाले लोग देश को गुलाम बनाते है. नई पीढ़ी को इनके जीवन से सीख लेनी चाहिए.
अध्यक्षीय संबोधन डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि डॉ साहब के अमर कृति जापानी फार्म, आरा मुख्य डाक घर, आरा रेलवे स्टेशन परिसर तीनों जगहों पर डॉ साहब की प्रतिमा होनी चाहिए. स्वागत भाषण डॉ राजू भट्ट, संचालन डॉ दिनेश एवं धन्यवाद ज्ञापन आनंद प्रसाद सिंह ने किया.
कार्यक्रम में वीरेंद्र मिश्र, डॉ कमल प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, शिवमुरत यादव, मृत्युंजय भारद्वाज, बरमेश्वर जी, धीरज सिंह, अमन पांडेय, विकास मिश्रा, अमित कुमार सिंह, सरोज सिंह, डॉ विभा कुमारी, हरेराम सिंह, सुमित कुमार सिंह आदि थे.
