एजाज के ससुर शमशेर से लंबी पूछताछ

पुलिस उसके परिवारवालों पर रख रही पैनी नजर एजाज और बाबर के बारे में पुलिस ने जुटाया ब्योरा आरा : पुलिस ने पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम के ससुर शमशेर से बुधवार को एजाज के संबंध में घंटों पूछताछ की . इस दौरान एजाज और बाबर के बारे में पुलिस ने शमशेर से कई जानकारी […]

पुलिस उसके परिवारवालों पर रख रही पैनी नजर

एजाज और बाबर के बारे में पुलिस ने जुटाया ब्योरा
आरा : पुलिस ने पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम के ससुर शमशेर से बुधवार को एजाज के संबंध में घंटों पूछताछ की . इस दौरान एजाज और बाबर के बारे में पुलिस ने शमशेर से कई जानकारी ली है. स्थानीय पुलिस शमशेर के परिवार और उससे मिलनेवाले लोगों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है. शमशेर से मिलनेवाले की सूचना पुलिस को देने की बात कही गयी है. बता दें कि पाक जासूस एजाज 27 नवंबर को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार हुआ था.
जिसके बाद उसका संपर्क भोजपुर के अजीमाबाद से होने का पता चला था. एजाज ने अपने मिशन को कामयाब करने के लिए अजीमाबाद के शमशेर की तलाकशुदा बेटी आसमां से निकाह किया था. निकाह करने के लगभग डेढ़ साल बाद तक वह यहां रहा जिसके बाद वह बरेली चला गया था . कुछ दिन बाद जब उसे पता चला कि आसमां गर्भवती है,
तो उसे अपने साथ बरेली लेकर चला गया था. इस दौरान मेरठ कैंट से उसकी गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की गयी थी. उसकी गिरफ्तारी के दौरान कई सामान और सेना के गोपनीय जगहों के दस्तावेज भी बरामद हुए थे. आसमां जनवरी महीने में बच्चे को जन्म देने वाली है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >