वाहन से खींच कर युवक को मारी गोली

कथराई रोड में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम चरपोखरी : थाना क्षेत्र के कथाराई रोड़ में हथियार बंद अपराधियों ने एक युवक को वाहन से खीच कर गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमरोजा गांव निवासी […]

कथराई रोड में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

चरपोखरी : थाना क्षेत्र के कथाराई रोड़ में हथियार बंद अपराधियों ने एक युवक को वाहन से खीच कर गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमरोजा गांव निवासी गंभीरा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह देर शाम अपने गांव अमरोजा आ रहा था.
इसी दौरान कथराई रोड़ में हथियार बंद अपराधियों ने वाहन को जबरन रोक जितेंद्र सिंह को गोली मार दी. जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूट गयी है. इस संबंध में पीरो डीएसपी जेपी राय ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >