दीये से निकली आग से दस घर जले, लाखों की संपति हुई खाक

आरा : बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर गांव में दीये से निकली आग ने जम कर तांडव मचाया देखते ही देखते आग के आगोश में आकर दस घर जल गये.जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी .वहीं घर में सोये एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह झूलस गये . […]

आरा : बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर गांव में दीये से निकली आग ने जम कर तांडव मचाया देखते ही देखते आग के आगोश में आकर दस घर जल गये.जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी .वहीं घर में सोये एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह झूलस गये .

जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया . इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया . घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा विधायक और सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला गांव पहुंच पीडि़त परिवार के लोगों को मुआवजे की राशि दी . वहीं सदर अस्पताल पहुंच कर बच्चों के बेहतर इलाज करने का दिशा निर्देश दिया .

जिला प्रशासन ने दिया मुआवजा : इस घटना में पीडि़त परिवार के लोगों को जिला प्रशासन के तरफ से 6800 रुपया तथा एक-एक क्विटंल अनाज दी गयी हैं. वहीं राहत के तौर पर बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव ने दो-दो हजार रुपया दिये हैं. इस घटना के बाद सभी परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. वहीं जिला प्रशासन ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया . एसडीओ ने अंचलाधिकारी को तत्काल सभी तरह की व्यवस्था मौजूद करने का निर्देश दिया है.
पूर्व मंत्री ने लिया पीडि़त परिवार की बच्ची की शादी का जिम्मा : आग लगने की इस घटना के बाद पीडि़त परिवार से मिलने पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह केशोपुर गांव पहुंचे . जहां पीडि़त परिवार के लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया . वहीं जिला प्रशासन से इंदिरा आवास के तहत मकान देने की मांग की हैं. एक परिवार के घर में शादी था,
इस घटना में सारा सामान जल कर खाक हो गया. बेटी की शादी के लिए सामान रखा गया था जो जल गया. पूर्व मंत्री ने शादी का सारा जिम्मा अपने पर लिया है. इस मौके पर हरेकृष्ण उपाध्याय उर्फ सेंटर बाबा, निर्मल सिंह, पूर्व मुखिया योगेंद्र सिंह, संपत कुमार सिंह, विजय यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >