एजाज के पास से बरामद सामान की जांच रिपोर्ट से खुलेगा भोजपुर का कनेक्शन

पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम के भोजपुर कनेक्शन का अब धीरे-धीरे खुलासा होने लगा है. यूपी के मेरठ से एसटीएफ की टीम ने 27 नवंबर को गिरफ्तार किया था. एजाज के भोजपुर कनेक्शन मिलने के बाद एसटीएफ की टीम पूछताछ या कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही आ सकती है. – भोजपुर के […]

पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम के भोजपुर कनेक्शन का अब धीरे-धीरे खुलासा होने लगा है. यूपी के मेरठ से एसटीएफ की टीम ने 27 नवंबर को गिरफ्तार किया था. एजाज के भोजपुर कनेक्शन मिलने के बाद एसटीएफ की टीम पूछताछ या कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही आ सकती है.
– भोजपुर के कई लोगों से कनेक्शन होने के मिले संकेत
– जल्द ही पूछताछ के लिए भोजपुर आयेगी एसटीएफ की टीम
आरा़ : यूपी के मेरठ में गिरफ्तार पाक जासूस का असली सच अब महज कुछ ही दिनों में सामने आ जायेगा. जैसे ही एजाज का संपर्क में भोजपुर के लोगों का नाम आता है तो एसटीएफ की टीम अरा भी पहुंचेगी.
एजाज अपने मिशन को कामयाब करने के लिए सहार थाना क्षेत्र के नाढी गांव निवासी बाबर के माध्यम से अजीमाबाद के शमशेर के यहां पहुंचा था, जहां उसने शमशेर की तलाक शुदा बेटी आसमां से निकाह की. निकाह के बाद एजाज अजिमाबाद में रह कर कपड़ा बेचने का काम करता था. दस दौरान वह कई लोगों से मिला भी है. कुछ दिन बाद वह पाक में बैठे अपने आका के कहने पर यूपी के बरेली चला गया, जहां से एसटीएफ की टीम ने मेरठ कैंट से उसे 27 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान उसके पास से कई कागजात और समान बरामद हुए थे, जिसे जांच के लिए भेजा गया था.
शमशेर और उसकी बेटी से पुलिस ने की थी पूछताछ : एजाज की गिरफ्तारी के बाद शमशेर अपनी बेटी आसमां और शहनाज को लेकर बरेली से अपने गांव अजीमाबाद आ गया था.
उस वक्त स्थानीय पुलिस ने शमशेर और आसमां से पूछताछ की थी. वहीं उसके बैंक खातों की भी जानकारी ली गयी थी. शमशेर हर बार केवल एक ही बात कहता रहा की बाबर ने उसके साथ धोखा किया है. वहीं बाबर के बारे में नाढी गांव के लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं.
बाबर का अब तक नहीं चला पता : एजाज को कोलकता से भोजपुर के अजीमाबाद तक पहुंचाने में बाबर ने अहम भूमिका निभायी है. शादी करने के बाद से बाबर से शमशेर का कोई संपर्क नहीं हो पाया है, लेकिन सच तो यह हैं कि एजाज लगातार बाबर के संपर्क में रहा है.
एजाज के माध्यम से ही एक बार शमशेर की बात भी बाबर से हुई थी. पुलिस शमशेर के परिवार के लोगों पर नजर रखे हुए है. वहीं गांव के लोग भी अपने स्तर से गांव में आने जानेवालों पर नजर रखे हुए है. बाबर एजाज की गिरफ्तारी के बाद से अंदर ग्रांउड हो गया है, जिसके लिए कोलकता पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है.
मिले कनेक्शन के आसार, जल्द आयेगी टीम : सूत्रों की मानें, तो एजाज के संपर्क में कई लोग है, जिसकी जानकारी के लिए टीम यहां भी आयेगी. यही नहीं शमशेर तथा एजाज की पत्नी आसमां से भी पूछताछ करेगी. इसके अलावे भोजपुर पुलिस भी अपने स्तर से सूचना इक्ठा कर रही है, ताकि टीम के आने के बाद उसका मदद किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >