कोइलवर : हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन के पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के कोइलवर रेलवे स्टेशन स्थित रेल-सह-सड़क पुल के पूर्वी छोर पर स्पैन की जर्जर स्थिति के कारण उसका स्पैन बदलने का मरम्मत कार्य 25 दिसंबर से शुरू होगा, जो 9 जनवरी, 2016 तक चलेगा़ इस दौरान पुल के उत्तरी लेन के सड़क मार्ग पर परिचालन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा़
वहीं, पुल के दक्षिणी लेन को वन-वे कर यातायात को बारी-बारी से चलाया जायेगा. इस दौरान पुल के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग सकती है़ छोटे पुल में स्पैन के कार्य को ले उत्तरी लेन के सड़क मार्ग का परिचालन रहेगा बाधित
