आज से बंद रहेगा कोइलवर पुल

कोइलवर : हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन के पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के कोइलवर रेलवे स्टेशन स्थित रेल-सह-सड़क पुल के पूर्वी छोर पर स्पैन की जर्जर स्थिति के कारण उसके स्पैन बदलने का मरम्मती कार्य आज 25 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 9 जनवरी, 2016 तक चलेगा़ इस दौरान पुल के उतरी लेन के […]

कोइलवर : हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन के पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के कोइलवर रेलवे स्टेशन स्थित रेल-सह-सड़क पुल के पूर्वी छोर पर स्पैन की जर्जर स्थिति के कारण उसके स्पैन बदलने का मरम्मती कार्य आज 25 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 9 जनवरी, 2016 तक चलेगा़

इस दौरान पुल के उतरी लेन के सड़क मार्ग पर परिचालन सुबह दस बजे से शाम छह बजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा़ वहीं पुल के दक्षिणी लेन को वन-वे कर यातायात को बारी-बारी से चलाया गया़ इस दौरान कोइलवर पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग सकती है़
कब-कब दिनों रहेगा परिचालन बंद : आज से 9 जनवरी, 2016 तक आठ दिन अलटरनेट कर पुल के उतरी सड़क मार्ग पर कार्य चलेगा़ 25, 27, 29, 31 दिसंबर के बाद नये साल में 3, 5, 7 व 9 जनवरी को पुल के उतरी लेन में स्पैन बदलने का कार्य सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा, जिसे लेकर जिलाधिकारी भोजपुर के तरफ से भी बैनर लगाये गये है़ं मालूम हो कि जुलाई माह व सात से 21 सितंबर तक कोइलवर पुल के सड़क मार्ग में मेंटेनेंस को लेकर बंद रखा गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >