सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन रोशनी और राजवीर चैंपियन

आरा : स्थानीय आरा क्लब स्थित टेनिस कोर्ट पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रथम भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2015-16 का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि डॉ द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के नये खेल […]

आरा : स्थानीय आरा क्लब स्थित टेनिस कोर्ट पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रथम भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2015-16 का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि डॉ द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के नये खेल का आयोजन भोजपुर जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि खेल में अच्छा भविष्य है.

इस लिए खिलाड़ी मन लगा कर खेले. एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव धर्मवीर कुमार ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हार से निराश न हो. प्रथम दिन खेले गये मैच में अंडर 10 बालक वर्ग में जेपी लिटिल चैंप स्कूल के राजवीर ने स्वर्ण पदक, अमन कुमार ने रजत पदक तथा मनतव्य एवं गीरधारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि अंडर 10 बालिका वर्ग में रोशनी भूषण ने स्वर्ण, सौम्या सिंह ने रजत तथा मासूम भूषण एवं प्रिया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

वहीं अंडर 15 बालिका वर्ग में तन्नु प्रिया ने स्वण, दिव्या लक्ष्मी ने रजत एवं प्रिया कुमारी तथा नंदनी ने कांस्य पद प्राप्त किया. इस मौके पर सचिव डॉ रंजीत भूषण, जय प्रकाश, रणविजय सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ सचिदानंद सिंह, अनिल कुमार यादव, उमेश कुमार, डॉ विजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अभय सिंह, राम कृष्ण तिवारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >