बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मुहल्ले में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये चोर के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर मुहल्ले में चोरी की बाइक रखी गयी है. सूचना […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मुहल्ले में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये चोर के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर मुहल्ले में चोरी की बाइक रखी गयी है. सूचना मिलने के साथ ही वहां छापेमारी की गयी, जहां से चोरी की बाइक के साथ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >