शटर काट कर तीन दुकानों से लाखों की चोरी

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप बीती रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. इस घटना के बाद दुकानदारों द्वारा स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया गया हैं. पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की गिरफ्तारी को लेकर […]

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप बीती रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. इस घटना के बाद दुकानदारों द्वारा स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया गया हैं. पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एनएस मॉल और शराब दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के समान तथा नकदी की चोरी कर ली. सुबह इसकी सूचना जैसे ही दुकानदार को मिली दुकानदारों के होश उड़ गये तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल से चोरों के कुछ समान को भी बरामद किया हैं. इस घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >