आरा/पीरो : ईमादपुर थाना क्षेत्र खुटहां गांव स्थित शिव मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने आधा किलो चांदी के नाग की चोरी कर ली़ इस मामले में खुटहां गांव निवासी पिंटू कुमार की ओर से ईमादपुर थाने में आवेदन दिया है़
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के शिव मंदिर में मनौती पूरी होने के बाद तीन-चार माह पूर्व पिंटू कुमार की बहन ने चांदी के नाग देवता की प्रतिमा दान की थी़ बुधवार की शाम भी गांव के लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने-अपने घर चले गये थे़ गुरुवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तब चारी की इस घटना के बारे में जानकारी हुई़
