आरा/पीरो : ईमादपुर थाना क्षेत्र खुटहां गांव स्थित शिव मंदिर से बीति रात्रि अज्ञात चोरों ने नाग की लगभग आधा किलो चांदी की प्रतिमा चोरी कर लिया़ मंदिर से हुई इस चोरी की घटना को ले गांव के लोगों में काफी आक्रोश है़ इस मामले में खुटहां गांव निवासी पिंटू कुमार की ओर से ईमादपुर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की इस घटना का उद्भेदन करने की गुहार लगायी है़
ग्रामीणों के अनुसार गांव के शिव मंदिर में अपनी मनौती पूरा होने के बाद तीन-चार माह पूर्व ही पिंटू कुमार की बहन ने चांदी की नाग देवता की प्रतिमा दान किया था़ अन्य दिनों की तरह बुधवार की शाम भी गांव के लोग उक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने अपने घर चले गये थे़
देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाते हुए मंदिर से नाग देवता की चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली़ गुरुवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तब चारी की इस घटना के बारे में जानकारी हुई़ इसके बाद पिंटू कुमार ने ग्रामीणों के साथ थाना पहुंच कर
इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए इस मामले में तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की. इधर मंदिर में हुई चोरी और क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि इन घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है़ बता दें कि कुछ दिन पूर्व खुटहां बाजार में सद्दाम हुसैन की कपड़ा की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी़
