आरा : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने रविवार को धनगाई थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान संचिका अपडेट नहीं रहने पर एसपी ने थानेदार को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही लंबित पड़े कांडों के निष्पादन जल्द-से-जल्द करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाएं.
वहीं, आपराधिक घटनाओं की सूचना तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को दें, ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो सके. इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी संचिकाओं का निरीक्षण किया. साथ ही हाल के दिनों में घटित कांडों में अब तक हुए अनुसंधान की जानकारी ली गयी. एसपी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में अंकुश लगना चाहिए. वहीं, आम लोगों से मित्रवत संबंध स्थापित करने की भी बात कही गयी.
