यूपी के मेरठ कैंट से हुई गिरफ्तारी के बाद एजाज के पास से सेना के कई जगहों के दस्तावेज बरामद हुए थे. ऐसा तो नहीं की गायब होकर बिहटा के एयर बेस और दानापुर की आर्मी कैंट की भी जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजी हो, यह भी जांच का विषय हैं.
आरा़ : भोजपुर का अजीमाबाद से पाक जासूस एजाज का कनेक्शन होने के बाद अब यह साफ हो गया है कि बिहार के भोजपुर का इलाका भी अब इनके नापाक इरादे से वंचित नहीं हैं. आइएसआइ सभी जगहों पर अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं. इधर शमशेर धोखा देने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहा है. वहीं उनकी हर गतिविधि पर स्थानीय पुलिस नजर रखे हुए है.
एजाज की पत्नी भी कुछ खुल कर नहीं बता रही है. आसमां बस इतना कह रही है कि उसके साथ एजाज ने धोखा दिया है. एजाज ने कई लोगों के बताये नाम एसटीएफ को पूछताछ के दौरान एजाज ने उसके संपर्क में रहनेवाले कई लोगों के नाम बताये हैं, जिसमें हो सकता है भोजपुर के लोगों भी शामिल हों, जो उसके नापाक मिशन को पूरा कराने में लगे हों. वहीं लैपटॉप, पेन डाइव से भी कई के बारे में पता चल पायेगा
अजीमाबाद के अधिक परिवार के लोग रहते हैं विदेश में : अजीमाबाद में एजाज का रहना काफी हद तक सुरक्षित था क्योंकि उसकी पहचान छुपी रहती. वह उर्दू के साथ अंगरेजी तथा हिंदी भी बोल लेता था. यही नहीं शादी के बाद से भोजपुरी और मगही भी बोलने लगा था. भोजपुर और पटना तथा जहानाबाद को सोन नदी बांटता है और यहां भोजपुरी और मगही बोला जाता है. स्थानीय पुलिस ने शमशेर से घंटो पूछताछ की इस दौरान पुलिस ने उससे बाबर से लेकर एजाज तक बारे में जानकारी ली. वहीं उसपर नजर भी रख रही है .
बरेली के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है आसमां का खाता : बरेली जाने के बाद एजाज ने फिर उसी बैंक का सहारा लिया जिसका एजाज का खाता है. आसमां का भी उसी में खाता खुलवा दिया. बतौर उसमें बाहर से पैसा भी मगाया जा सके. आसमां ने बताया कि सबसे पहले लैपटॉप बेच कर उसमें पैसा जमा किया. उसके कुछ दिन बाद उस पैसे को निकाल लिया और बोला कि ज्यादा पैसा आयेगा.
