बिक्रमगंज का विकास नहीं किया तो नहीं वोट मागूंगा : विधायक

बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज नगर पंचायत क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा. सड़कों पर डिवाइडर व रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. सड़क के किनारे, खासकर तेंदूनी चौक पर, स्थित सभी दुकानें, जिसके मालिक नगर पंचायत को टैक्स देते हैं, उनको स्थायी दुकानें मिलेंगी. इसको लेकर नगर विकास विभाग व सिंचाई विभाग से अनुमति लेकर नहर को […]

बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज नगर पंचायत क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा. सड़कों पर डिवाइडर व रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. सड़क के किनारे, खासकर तेंदूनी चौक पर, स्थित सभी दुकानें, जिसके मालिक नगर पंचायत को टैक्स देते हैं, उनको स्थायी दुकानें मिलेंगी. इसको लेकर नगर विकास विभाग व सिंचाई विभाग से अनुमति लेकर नहर को पाट कर दुकानें बनेंगी.

अगर पांच वर्षों में बिक्रमंगज शहर की सूरत नहीं बदली, तो अगले चुनाव में यहां के लोगों से वोट नहीं मांगने आऊंगा. ये बातें काराकाट के नवनिर्वाचित विधायक संजय यादव ने प्रभात खबर से बातचीत में कहीं.

श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2007 में बिक्रमगंज नगर पंचायत के उपाध्यक्ष की कुरसी संभालने के बाद ही शहर के सौंदर्यीकरण का सपना देखा था. उस समय उनका सपना पूरा नहीं हो सका. मां अास्कामिनी ने बिक्रमगंज शहर के विकास का एक मौका दिया है, तो वह यहां के लोगों से वादा करते हैं कि नगर का विकास नहीं हुआ, तो वोट नहीं मांगने आयेंगे.

वह यह चैलेंज स्वीकार करते हैं. जनता की समस्याएं अब उनकी समस्याएं हैं. समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व है, जिसे उन्हें निभाना ही होगा. विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए नये वर्ष से हर माह के अंत में विधायक जनता दरबार लगेगा, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी व पदाधिकारी होंगे. हर तीन माह पर जिले के बड़े अधिकारी भी जनता की समस्याओं को सुनने आयेंगे. जनता दरबार में समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान होगा.

शौचालय ओर सड़क जाम की समस्या प्रमुख :
विधायक ने कहा कि बिक्रमगंज शहर में फिलहाल शौचालय ओर सड़क जाम की समस्या प्रमुख है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ के समय ही कहा गया है कि सभी प्रमुख स्थलों पर चलंत शौचालय की व्यवस्था करें,
ताकि महिलाओं को हो रही परेशानी से निबटा जा सके. इससे नगर स्वच्छ होगा और लोगों को सहूलियत होगी.
सड़क जाम की समस्या को दूर करने के लिए दिसंबर में होनेवाले जनता दरबार में पदाधिकारियों से बात होगी. उनका एक ही सपना है बिक्रमगंज नगर स्वच्छ व सुंदर हो और लोगों को सरकारी सुविधा का लाभ मिले.
इसके लिए जनता का सेवक संजय यादव हमेशा तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >