दो करोड़ का हुआ वितरण

आरा : रभोजपुर जिले में खरीफ फसल को बचाने को लेकर सरकार द्वारा घोषित डीजल अनुदान का लाभ जिले के 24845 किसानों को मिल पाया है, जबकि डीजल अनुदान को लेकर जिले के 53657 किसानों द्वारा आवेदन किया गया है. जिले में 26 नवंबर तक डीजल अनुदान को लेकर सरकार से प्राप्त पांच करोड़ 90 […]

आरा : रभोजपुर जिले में खरीफ फसल को बचाने को लेकर सरकार द्वारा घोषित डीजल अनुदान का लाभ जिले के 24845 किसानों को मिल पाया है, जबकि डीजल अनुदान को लेकर जिले के 53657 किसानों द्वारा आवेदन किया गया है.

जिले में 26 नवंबर तक डीजल अनुदान को लेकर सरकार से प्राप्त पांच करोड़ 90 लाख 48 हजार रुपये में दो करोड़ चार लाख 70 हजार 528 रुपये की राशि किसानों के बीच वितरित की गयी है,

जिससे सामान्य वर्ग के 22489 किसान और अनुसूचित जाति के 2356 किसान लाभान्वित हुए है. इधर जिले में डीजल अनुदान मद में कोषागार से पांच करोड़ 90 लाख 48 हजार प्राप्त आवंटन के विरुद्ध दो करोड़ 15 लाख 83 हजार 32 रुपये की निकासी की गयी है. अनुसूचित जन जाति से डीजल अनुदान प्राप्त करने को लेकर जिले में एक भी आवेदन अबतक प्राप्त नहीं

हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >