शराबबंदी की घोषणा को लोगों ने सराहा

जगदीशपुर : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने की घोषणा पर महागंठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मुख्यमंत्री के इस घोषणा को जहां स्वागत योग्य ठहराया. वहीं पहले से शराब बिक्री का विरोध कर रही महिलाओं में भी हर्ष है. वहीं प्रखंड क्षेत्र […]

जगदीशपुर : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने की घोषणा पर महागंठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मुख्यमंत्री के इस घोषणा को जहां स्वागत योग्य ठहराया. वहीं पहले से शराब बिक्री का विरोध कर रही महिलाओं में भी हर्ष है.

वहीं प्रखंड क्षेत्र में प्रतिदिन शराब का सेवन करनेवाले कई लोगों ने भी इस घोषणा से आहत नहीं बल्कि राहत महसूस कर रहे हैं. श्याम लाल, मनोज, संतोष, ददन, अजीत, चंद्रमा सहित दर्जनों प्रतिदिन शराब का सेवन करनेवाले लोगों ने मुख्यमंत्री के इस कदम को अच्छा बताते हुए कहा कि प्रतिदिन शराब के चक्कर में पॉकेट से 2-400 रुपये खत्म होना आम बात हो गया है.

बसरते वैध और अवैध शराब पूर्ण रूप से बंद हो जाये तो. वहीं विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने के मुख्यमंत्री की घोषणा पर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शराब पर पूर्ण पाबंदी लगना अच्छी बात है, लेकिन शराब पूर्ण रूप से बंद हो जाये तब न.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >