मद्य निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

आरा : मद्य निषेध दिवस पर उच्च विद्यालय के छात्रों ने प्रभारी फेरी निकाली. प्रभात फे री रमना मैदान से शुरू हुई, जो जज कोठी, पकड़ी चौक, कृषि भवन, नवादा होते हुए हित नारायण क्षत्रिया स्कूल पहुंच समाप्त हुआ. इस मौके पर छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद संजय कुमार ने कहा कि […]

आरा : मद्य निषेध दिवस पर उच्च विद्यालय के छात्रों ने प्रभारी फेरी निकाली. प्रभात फे री रमना मैदान से शुरू हुई, जो जज कोठी, पकड़ी चौक, कृषि भवन, नवादा होते हुए हित नारायण क्षत्रिया स्कूल पहुंच समाप्त हुआ. इस मौके पर छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद संजय कुमार ने कहा कि एक स्वस्थ्य एवं विकसित समाज के लिए मद्य निषेध आवश्यक है.

कार्यक्रम पदाधिकारी शकील अहमद ने भी मद्यपान की बुराइयों को रेखांकित किया. मद्य निषेद दिवस पर आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक मिश्र ने किया.

निबंधन लेखन में प्रथम नेमी चंद शास्त्री उच्च विद्यालय की अंजली, द्वितीय क्षत्रिय उच्च विद्यालय के सूर्यमणी शुभम एवं तृतीय पुरस्कार टाउन उच्च विद्यालय रिषु कुमार सोनी को मिला. जबकि चित्रकला में प्रथम पुरस्कार टाउन स्कूल के अमन राज, द्वितीय क्षत्रिय उच्च विद्यालय के प्रकाश सिंह एवं तृतीय हरखेल कुमार जैन ज्ञान स्थली के सिद्धार्थ कुमार ने प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >