शायर मुनव्वर राणा और राहत इंदौरी 28 को आरा में

आरा : इश्क हो तो इश्क का इजहार होना चाहिए’ सरीखी सुरम्य तान से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले आलमी शायर मुनव्वर राणा और राहत इंदौरी शनिवार को आरा में होंगे. प्रभात खबर ने सांस्कृतिक भवन में मुशायरे की महफिल सजायी है. यहां नामचीन शायरों का कलाम सुनने के लिए उत्साही श्रोताओं की बड़ी […]

आरा : इश्क हो तो इश्क का इजहार होना चाहिए’ सरीखी सुरम्य तान से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले आलमी शायर मुनव्वर राणा और राहत इंदौरी शनिवार को आरा में होंगे. प्रभात खबर ने सांस्कृतिक भवन में मुशायरे की महफिल सजायी है. यहां नामचीन शायरों का कलाम सुनने के लिए उत्साही श्रोताओं की बड़ी फौज पहुंचेगी.

मुशायरे की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 28 नवंबर को प्रभात खबर द्वारा आयोजित एक शाम आलमी शायर मुनव्वर राणा और राहत इंदौर के नाम कार्यक्रम में शायर द्वय अपने मुशायरे का जलवा बिखेरेंगे. कार्यक्रम को लेकर सांस्कृतिक भवन को पूरी तरह सजा-संवार दिया गया है.

कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है. इस कार्यक्रम के स्पांसर माउंट लिट्रा जी स्कूल, शेरा इनर वियर तथा कोस्पांसर राम चंद्र सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय बरनाव, संकल्प, जय बजरंग बजाज तथा ऑल हॉफिज कॉलेज भी मुशायरे के सफल आयोजन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >