मेंटेनेंस कार्य को ले छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

आरा : 33 हजार तार बदलने को लेकर आज गोढ़ना पावर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक ठप रहेगी. तार बदलने का कार्य समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति होने लगेगी. गोढ़ना पावर सब स्टेशन के 33 हजार तार बदलने के कारण […]

आरा : 33 हजार तार बदलने को लेकर आज गोढ़ना पावर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक ठप रहेगी. तार बदलने का कार्य समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति होने लगेगी. गोढ़ना पावर सब स्टेशन के 33 हजार तार बदलने के कारण एक नंबर, दो नंबर, कोईलवर तथा संदेश इलाके की बिजली ठप रहेगी.

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजकुमार ने बताया कि 33 हजार का तार बदलने को लेकर आपूर्ति को छह घंटे के लिए बाधित किया गया है. इसके पहले लोग अपने इलेक्ट्रोनिक उपकरण तथा पानी की व्यवस्था कर लें ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 26 नवंबर को भी मरम्मत कार्य को लेकर छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी.

इन जगहों की आपूर्ति रहेगी बाधित : गोढ़ना पावर सब स्टेशन में 33 हजार तार बदलने के कारण जेल रोड, शितल टोला, धरहरा, बिहारी मिल, करमन टोला, नवादा, धनुपरा, अनाइठ सहित कोईलवर तथा संदेश इलाकों की आपूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >