आज से मिलेगी डीजल अनुदान की राशि

केसठ : विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के कारण किसानों को डीजल अनुदान की राशि नहीं मिल पायी थी, जिससे खरीफ के फसल को बचाने के लिए किसानों को महंगा डीजल खरीद कर पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ी थी. अभी भी किसान धान की फसल को बचाने में अपनी जेब से पैसे खर्च कर […]

केसठ : विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के कारण किसानों को डीजल अनुदान की राशि नहीं मिल पायी थी, जिससे खरीफ के फसल को बचाने के लिए किसानों को महंगा डीजल खरीद कर पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ी थी. अभी भी किसान धान की फसल को बचाने में अपनी जेब से पैसे खर्च कर सिंचाई करने में जुटे हुए हैं.

आचार संहिता लागू होने से पूर्व डीजल अनुदान की राशि कुछ किसानों के खाते में भेजी गयी थी,लेकिन ज्यादातर किसानों को पैसा नहीं मिल पाया था़ अब आचार संहिता खत्म हो गया है और किसानों को डीजल अनुदान की राशि मिलने की उम्मीद जग उठी है़

शनिवार से किसानों के खातों में राशि जाने लगेगी़ बीडीओ स्मृति ने बताया कि किसानों को खरीफ फसल बचाने के लिए मिलनेवाली डीजल अनुदान की राशि किसानों के खातों में जांचोपरांत शनिवार से भेजने का काम शुरू कर दिया जायेगा. कृषि सलाहकार अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नौ लाख से अधिक का आवंटन प्रखंड को मिला था,

जिसमें साढ़े चार लाख रुपये चुनाव से पूर्व किसानों के खाते में कर दिया गया था और शेष बचे किसानों की सूची तैयार कर प्रखंड मुख्यालय को भेज दी गयी है.

प्रति एकड़ 250 रुपये मिलेगी रािश
किसानों को खरीफ फसल को बचाने के लिए 250 रुपये की दर से प्रति एकड़ राशि डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >