लाखों की संपत्ति हुई राख कपड़ा दुकान में लगी आग

आरा : विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राज किशोर शर्मा के जगजीवन मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में गुरुवार के अहले सुबह आग लग गयी, जिससे आसपास के इलाको में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे […]

आरा : विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राज किशोर शर्मा के जगजीवन मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में गुरुवार के अहले सुबह आग लग गयी, जिससे आसपास के इलाको में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया . आग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है. इधर आग बुझने तक सदर एसडीओ अनिल कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर डटे रहे.

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के अतिव्यस्तत्म मार्केट जगजीवन बाजार स्थित दुकान में आग लग गयी. आग पर जब तक काबू पाया जाता लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. आग के लपटों को देख पूरी तरह डर गये,

लोग इधर-उधर भागने लगें. आसपास के दुकानदार व पुलिस की तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एस के शाही ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट ही है फिर भी पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं पीड़ित परिवार से मिलने आरा विधायक अनवर आलम, अमित केसरी व अन्य पहुंचे जहां हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

मार्केट में नहीं है आग पर काबू पाने का यंत्र : अति व्यस्त मार्केट होने के बावजूद कही भी आग बुझाने का यंत्र नहीं है. इसके पहले भी इस क्षेत्र में आग लगने की घटना घटित हो चुकी है गत वर्ष न्यू वसंत आभूषण दुकान और कपड़ा दुकान सहित आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में आग लग गयी थी, जिसमें लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी थी, फिर भी स्थानीय लोगों द्वारा इलाके में अग्निश्मन यंत्र नहीं लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >