दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

आरा : नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात शॉट सर्किट की वजह से एक घर सहित दो दुकानों में आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना पावर गंज स्थित दीनानाथ मिश्रा के मकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लग […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात शॉट सर्किट की वजह से एक घर सहित दो दुकानों में आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना पावर गंज स्थित दीनानाथ मिश्रा के मकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी. घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी.

घटना के वक्त घर में ताला लगा हुआ है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया.

मुआवजा की मांग : टाउन थाना के पास शर्मा फर्नीचर हाउस में गत रात्रि आग लगने से लाखों की संपति जल कर राख होने पर अत्यंत पिछड़ा अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने सरकारी मुआवजा 20 लाख रुपया देने की मांग प्रशासन व सरकार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >