स्कूल में लगी आग जरूरी कागजात जले

आरा : शॉट सर्किट के चलते मंगलवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के हित नारायण क्षत्रीय इंटरस्तरीय विद्यालय में आग लग गयी. अगलगी में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात जल कर राख हो गये. एकाएक स्कूल ऑफिस से उठ रही आग की लपटों को देख कर समीप के घरों में अफरातफरी का माहौल बन […]

आरा : शॉट सर्किट के चलते मंगलवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के हित नारायण क्षत्रीय इंटरस्तरीय विद्यालय में आग लग गयी. अगलगी में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात जल कर राख हो गये. एकाएक स्कूल ऑफिस से उठ रही आग की लपटों को देख कर समीप के घरों में अफरातफरी का माहौल बन गया.

आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. बाद में दमकलकर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने थाने में अगलगी के बाबत एक मामला दर्ज कराया है.

नवादा थानाध्यक्ष पीके झा ने बताया कि प्रथमदृष्टया अगलगी का कारण शॉट सर्किट कहा जा रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >