आरा : मारूत नंदन सेवा समिति, महावीर मंदिर रमना की एक बैठक सुमन बाबा की अध्यक्षता में हुई. पुजारी बाबा ने कहा कि हनुमत जन्मोत्सव 10 नवंबर को मनाया जायेगा. हर वर्ष दीपावली के एक दिन पूर्व चतुर्दशी को विश्व के हर महावीर मंदिर में जन्मोत्सव रात्रि आठ बजे मनाया जाता है.
समिति के अध्यक्ष राम सुरेश सिंह अधिवक्ता ने कहा कि जन्मोत्सव के दिन दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय करेंगे. इस मौके पर मंदिर को आकर्षक लाइट व फूलों से सजाया जायेगा. समिति के सदस्य व गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका साक्षी राज, बेबी काजल, रिंकी मिश्रा सहित कई नामचीन कलाकार शिरकत करेंगे. इस बैठक में शशि भूषण मिश्रा, बंटी सिंह, ददन प्रसाद, श्याम नारायण दूबे, दुधेश्वर तिवारी, रंजीत सिंह, इंद्रजीत मिश्रा आदि मौजूद थे.
